JHARKHAND FILM FESTIVAL में चमकेगा पलामू, स्क्रीनिंग के लिए चुनी गईं 8 फिल्में
26 से 28 जून तक रांची में होने वाले चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में पलामू की 6 शॉर्ट फिल्में और 2 डॉक्यूमेंट्री होंगी प्रदर्शित, युवा फिल्मकारों को मिलेगा बड़ा मंच.

रांची में होने वाले चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में इस बार पलामू की मजबूत मौजूदगी देखने को मिलेगी। 26 से 28 जून तक सरला बिरला विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस फिल्म महोत्सव के लिए जिले की आठ फिल्मों का चयन किया गया है। इनमें छह शॉर्ट फिल्में और दो डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं, जो स्थानीय युवा फिल्मकारों की रचनात्मक सोच और मेहनत को सामने लाएंगी।
फेस्टिवल के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में फिल्में भेजी गई थीं। इनमें से चुनी गई फिल्मों की सूची जारी की गई है, जिसमें पलामू की आठ फिल्मों को जगह मिली है। इससे जिले के कलाकारों और फिल्म प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
चयनित फिल्मों में ‘मिसिंग डायरी’, ‘सिगरेट रहस्य’, ‘माही’, ‘दहाड़’, ‘जय मां काली’ और ‘बोलो नहीं, करो’ जैसी शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। वहीं दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। खास बात यह है कि इन फिल्मों का निर्माण पलामू के युवा कलाकारों और फिल्मकारों ने किया है, जो सीमित संसाधनों में भी अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजन के दौरान एक स्मारिका का विमोचन भी होगा, जिसमें पलामू के साहित्यकारों और फिल्म प्रेमियों के लेख प्रकाशित किए जाएंगे।
फिल्म फेस्टिवल के प्रचार से जुड़ी रील मेकिंग प्रतियोगिता में भी पलामू के युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। स्थानीय फिल्मकारों का मानना है कि ऐसे मंच उन्हें बड़े स्तर पर पहचान दिलाने और झारखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'प्रकृति हमें माफ नहीं करेगी': कृषि मेले के मंच से मुख्यमंत्री Hemant Soren की बड़ी चेतावनी

डिजिटल सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आधार ऑपरेटर नहीं रहने पर एजेंसी को शो-कॉज: डीसी







