Palak Roti Recipe: सुबह के नाश्ते में मिनटों में बनाएं पालक की रोटी, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में लाजवाब
आपने कई तरह की रोटी खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी पालक की रोटी खाई है. अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर पालक की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

Palak Roti Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो पालक की रोटी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. यह बनाने में आसान होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. खासकर उन लोगों के लिए जो पालक की सब्जी खाना पसंद नहीं करते.
आज इस खबर में हम आपको पालक की रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से इसे बना सकेंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी पसंद करेंगे.
पालक की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है
- 100 ग्राम पालक के पत्ते
- 1 कटोरी गेहूं का आटा
- 2 चम्मच दही
- नमक स्वादानुसार
पालक की रोटी बनता कैसे है?
सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें और उसके डंठल हटाकर पत्ते अलग कर लें.
अब एक बर्तन में आधा गिलास पानी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें पालक के पत्ते डालकर उबाल लें.
जब पालक उबल जाए तो उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
इस दौरान एक बर्तन में आटा लें और उसमें दही और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
अब ठंडे हुए पालक का पानी निचोड़ लें और उसे आटे में डालकर अच्छे से मैश करें.
जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंद लें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आटे को एक बार फिर गूंदें और अब लोई लें और उसे गोल रोटी की तरह बेल लें.
तवा गर्म करें और बेली हुई रोटी को उस पर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें. रोटी को हल्के हाथ से दबाते हुए सेकें, ताकि वह अच्छी तरह पक जाए.
अब आपका गरमा-गरम पालक रोटी तैयार है. इसे घी लगाकर सब्जी, दही या चटनी के साथ परोस सकते हैं.
Recipe: Archana Kunj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन ,सदर अस्पताल और रिम्स के बीच बढ़ा विवाद

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर ओपीडी सेवाएं ठप







