अब आसमान के रास्ते पहुंचिए माँ मुंडेश्वरी धाम! जानिए कितना है किराया
कैमूर में शुरू हुई इस नई पहल ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है। पहले दिन की तस्वीरें और पूरा घटनाक्रम अब चर्चा में है।


बिहार की धरती पर ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाली मां मुंडेश्वरी के दर्शन पाने के लिए लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। पर माँ मुंडेश्वरी धाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा शुरू कर दी गई है। मंगलवार को हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा की औपचारिक शुरुआत हुई। मां मुंडेश्वरी धाम तक पहली उड़ान सफल रही जहां हेलीकॉप्टर से आए श्रद्धालुओं ने मां मुंडेश्वरी के दर्शन किए। इस नई सुविधा की शुरुआत के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
₹6000 में पटना से सीधे मुंडेश्वरी धाम की यात्रा
पर्यटन विभाग की इस नई पहल के तहत श्रद्धालु अब पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए मात्र एक घंटे में मां मुंडेश्वरी धाम पहुंच सकेंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति ₹6000 किराया निर्धारित किया गया है। हेलीकॉप्टर में बुकिंग के लिए पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विश्व धरोहर बनाने की तैयारी
आपको बता दे इस परियोजना की घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर दौरे के दौरान ही कर दी थी। अब इस पहेली की शुरुआत होने से धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधि में भी तेजी आने की संभावना है। पटना से आए यात्री सचिन ने बताया की मुंडेश्वरी धाम को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा की मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिलाने की भी प्रयास किए जाएंगे।
इस नई पहल से श्रद्धालुओं की यात्रा में आसानी बढ़ गई है। साथ ही कैमूर जिले में पर्यटन की संभावनाओं को भी नहीं उड़ान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैमूर से अजीत कुमार की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'तेजस्वी के आसपास बैठे लोगों को गाड़ी से उतारिए'... RJD नेता के बयान से मचा सियासी भूचाल

ट्रेन में लावारिस पड़ा था काला बैग, RPF ने खोला तो उड़ गए होश, अंदर निकला लाखों का 'माल'







