गिरिडीह में गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर बस पड़ाव चौक का नामकरण, भव्य प्रतिमा का हुआ अनावरण
पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। शहर के हृदयस्थली कहे जाने वाले बस पड़ाव चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की एक आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है

GIRIDIH: झारखंड में महाजनी प्रथा के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन करने वाले, झामुमो (JMM) के संस्थापक और राज्य की राजनीति के 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को गिरिडीह में बेहद धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर के प्रमुख बस पड़ाव चौक का नाम आधिकारिक तौर पर 'गुरु शिबू सोरेन चौक' कर दिया गया। इसके साथ ही चौक पर स्थापित गुरु जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त (DC) रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. विमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
बस पड़ाव चौक का बदला नाम, भव्य प्रतिमा का अनावरण
पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। शहर के हृदयस्थली कहे जाने वाले बस पड़ाव चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की एक आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रतिमा से पर्दा हटाकर इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरु जी के संघर्षों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
JMM के मंच पर अफसरों की मौजूदगी पर उठे सवाल
इस भव्य आयोजन के बीच एक नया प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद भी गहराता दिख रहा है। दरअसल, पूरी तरह से झामुमो के बैनर और झंडों के तले आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी चर्चा का केंद्र बन गई है। मंच पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी और प्रोबेशनल आईएएस यश कुमार की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आखिर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने एक राजनीतिक दल के बैनर तले लगे मंच को किस आधार पर साझा किया और क्या यह अधिकारियों के सेवा नियमों (प्रोटोकॉल) के अनुकूल था।
कार्यक्रम में जुटे JMM के कई बड़े चेहरे और कार्यकर्ता
विवादों के बीच इस लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और झामुमो नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर, पूर्व विधायक केदार हाजरा, निजामुद्दीन अंसारी, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अभय सिंह, राकेश रंजन, राकेश सिंह रॉकी, टुनटुन सिंह, प्रीति भास्कर समेत पार्टी के दर्जनों नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए बने नई कमेटी, JLKM का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

300 बेड के अस्पताल निर्माण में लापरवाही या कुछ और? विनोद की मौत का सस्पेंस गहराया, उठ रहे कई सवाल?







