Nalanda News : ताड़ी पीने के दौरान खूनी बवाल, 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी गोली
घायल के परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से निरपुर गांव गए थे और वहां ताड़ी पी रहे थे. इसी दौरान अमरजीत ढाडी और उसके एक साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोप है कि दोनों ने फायरिंग कर दी.

Nalanda News : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में गुरुवार को गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. छतरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र यादव को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना निरपुर गांव की बताई जा रही है.
विवाद बढ़ गया, चला दी गोली
घायल जितेंद्र यादव के परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से निरपुर गांव गए थे और वहां ताड़ी पी रहे थे. इसी दौरान अमरजीत ढाडी और उसके एक साथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोप है कि दोनों ने फायरिंग कर दी. गोली के छर्रे और बारूद उनके बाएं हाथ में लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल बिंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया.
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बिंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में घायल का बयान दर्ज किया. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर अमरजीत ढाडी और उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है तथा विवाद के वास्तविक कारण का भी पता लगाया जा रहा है.
(नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bharat Tiwari Case : प्रशांत किशोर के 15 दिन वाले अल्टीमेटम के बाद बोले सम्राट चौधरी- "दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा"

भाई को न्याय दिलाने की जंग के साथ शिक्षा का नया संकल्प, रोशन आनंद का ऐलान- "ज्ञान बिंदू की खुलेगी नई शाखा"







