उप राजधानी दुमका में दिलचस्प होगा नगर निकाय चुनाव, चुनावी मैदान में उतरे कई पुराने चेहरे
झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर उपराजधानी दुमका में सरगर्मी तेज हो गई है. मैदान में कई पुराने चेहरे फिर से अपनी किस्मत अजमाने उतर पड़े है. और वे जनता को लोक-लुभावने वादे देकर चुनाव प्रचार करने और उनसे वोट की अपील करने में जुट गए हैं.

Jharkhand (Dumka): उपराजधानी दुमका में नगरपालिका आम चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है कुल 21 वार्ड के लिए और एक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. पिछले तीन बार के चुनाव में अध्यक्ष पद का कुर्सी महिला के लिए आरक्षित थी लेकिन इस बार यह कुर्सी अनारक्षित हुआ है और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नगर के विकास की बात करने लगे हैं.
इस बार चुनावी मैदान में कूद पड़े पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष के पति
दुमका नगर पर्षद का अध्यक्ष रह चुके श्वेता झा के पति अजय कुमार झा संवेदक हैं और इस बार चुनावी मैदान में खुद कूद पड़े हैं शहर के जनता को इनके कार्यकाल में क्या देखने को मिला, क्या नहीं... यह तमाम सवाल जनता पूछ रही है. वहीं, अजय कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि दुमका नगर में पत्नी के कार्यकाल में आवास बनवाया गया है लेकिन लोगों को पीने का समुचित पीने का पानी नहीं मिल पाया है इसलिए पेयजल की व्यवस्था और सफाई प्रमुख एजेंडा है.
दो बार उपाध्यक्ष रहे बिनोद कुमार लाल भी ठोक रहे ताल
वैसे तो शहर की सरकार के इस चुनाव में दो बार उपाध्यक्ष रह चुके बिनोद कुमार लाल भी ताल ठोक रहे हैं और वार्ड पार्षद रहे अभिषेक चौरसिया, जो पहले अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके है वह भी मैदान में हैं. पिछले चुनावमें अभिषेक को हार का समाना करना पड़ा था. अब वे पूर्व के अध्यक्ष से कई सवाल कर रहे हैं कि दुमका नगर पर्षद क्षेत्र में उनलोगों ने क्या विकास किया है. अभिषेक चौरसिया का कहना है कि पहले के अध्यक्षों ने विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया है शहर में गंदगी का समस्या सहित कई समस्या है जिसे वे दूर करना चाहते हैं.
बहरहाल 23 फरवरी को मतदान होना है 27 फरवरी को परिणाम आना है और दुमका की जनता अपना अध्यक्ष किसको चुनेगी यह उस पर निर्भर करता है लेकिन सबके अपने-अपने दावे हैं और इस बार का मुकाबला भी काफी दिलचस्प हो गया है क्योंकि कई पुराने चेहरे मैदान में हैं तो कई नए भी .
रिपोर्ट- विजय तिवारी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर






