होली की तैयारी में गिरिडीह प्रशासन, असामाजिक तत्वों को कड़ा फरमान.. उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा
होलिका दहन के ठीक एक दिन पहले गिरिडीह पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की गई. वहीं उपद्रवियों को न बख्शे जाने की भी हिदायत दी गई.

Jharkhand (Giridih): चुनाव खत्म होते ही गिरिडीह जिला प्रशासन अब आपसी भाईचारा और रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण माहौल में बिताने की तैयारी में जुट गया है. सोमवार को होलिका दहन से पहले फ्लैगमार्च निकाला गया. जिले के तीन अनुमंडल समेत शहर में भी प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च में डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, एसडीपीओ जितवाहन समेत कई अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के जवान थे.

शहर के बड़ा चौक से निकले फ्लैग मार्च में इस दौरान बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च निकाल कर जिला प्रशासन ने लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की. बड़ा चौक से निकल कर फ्लैग मार्च इस दौरान कई सड़कों से गुजरते हुए टावर चौक और भंडारीडीह से होते हुए पचम्बा पहुंचा. जहां लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की गई. प्रशासन ने जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर असामाजिक तत्वों को कड़ी हिदायत दी कि किसी सूरत में उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






