दुल्हन की तरह सजकर तैयार पूरा जमशेदपुर, नुसरवानजी टाटा की जयंती कल
टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की जयंती मनाने के लिए टाटा स्टील तैयार है. 3 मार्च को जयंती के खास मौके को लेकर पूरे शहर को सजा दिया गया है.

Jharkhand (Jamshedpur): जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पूरा शहर जगमगा उठा. जुबली पार्क के विद्युत सज्जा का उद्घाटन टाटा ट्रस्ट के चेयरमेन नवल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने स्विच दबाकर किया. जिसके बाद शहर की साज-सज्जा देखने योग्य है. पार्क समेत पूरे जमशेदपुर शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है.

3 मार्च सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि जमशेदपुर की शान, इतिहास और गौरव का उत्सव है. संस्थापक की जयंती के खास मौके पर पूरा शहर दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो उठता है. सड़कों पर रंग-बिरंगी रोशनी, चौक-चौराहो पर आकर्षक सजावट और ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष लाइटिंग ने माहौल को उत्सवमय बना दिया.
औद्योगिक नगरी की पहचान Tata Steel द्वारा बसाया गया यह शहर हर साल 3 मार्च को अपनी स्थापना का जश्न गर्व और उल्लास के साथ मनाता है. पार्कों, खासकर जुबिली पार्क , में जगमगाती रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी. 3 मार्च का यह पर्व न सिर्फ शहर के इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है कि वे इस शहर की विरासत को आगे बढ़ाएं व स्वयं के स्तर से भी सहेज कर रखने का भरपूर प्रयास करें.
रिपोर्ट: बिनोद केसरी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






