Ranchi के एक रिसॉर्ट में हुई फायरिंग, पुलिस हिरासत में 4 लोग
मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है. इनके पास से पुलिस ने 3 लाइसेंसी हथियार भी जब्त किया है फिलहाल इन चारों से फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में एक बार फिर फायरिंग हुई है. यह मामला जिले के के नगड़ी थाना क्षेत्र का है जहां जिला परिषद के पति और अन्य युवकों ने मंगलवार देर रात नगड़ी थाना क्षेत्र में कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही इनके पास से 3 लाइसेंसी हथियार भी जब्त किया है फिलहाल इन चारों से अब पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
जानें पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती देर रात (30 सिंतबर 2025) राजधानी रांची के नगड़ी स्थित एवेन्यू रिसॉर्ट में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे तभी अचानक जिला परिषद के पति ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की. गोली चलने से रिसॉर्ट परिसर में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. और त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को हिरासत में लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







