गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग
फरार मुखिया की गिरफ्तारी को लेकर माले नेताओं और समर्थकों ने किया सरिया थाना का घेराव, कहा पुलिस गिरफ्तार करने में नाकाम

Jharkhand (Giridih): सरिया के एक हत्याकांड मामले में फरार मुखिया निर्मला देवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को गिरिडीह के सरिया थाना का भाकपा माले ने घेराव किया. माले नेताओं ने इस दौरान थाना घेराव करते हुए सरिया पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बताते चलें कि सरिया थाना क्षेत्र के मंदारमो पश्चिम में करीब 6 महीने पूर्व जुम्मन मिया नामक युवक की हत्या कर दी गई थी. जिसका आरोप उक्त क्षेत्र के ही मुखिया निर्मला देवी पर लगाया जा रहा है. आरोप लगते ही मुखिया फरार हो गई, और बीते पांच महीने से फरार है. वहीं माले नेताओं का पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई कदम नहीं उठाए है.
हालांकि माले नेताओं ने सरिया के उप प्रमुख रामदेव यादव को एक अपराधी प्रवृत्ति का आदमी बताते हुए कहा कि रामदेव यादव अपने ओहदे का इस्तेमाल कर सिर्फ गरीबों की जमीन को लूट रहा है. जबकि हत्याकांड मामले में आरोपी मुखिया फरार है.
आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, वहीं मामले की छानबीन खुद सरिया थाना पुलिस कर रही है. इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाना, पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करता है.
जानकारी के अनुसार सरिया के अमनारी में सारा विकास कार्य ठप है. घेराव करने बैठे माले नेताओं ने सरिया थाना पुलिस को लापरवाही का उदाहरण बताया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

गिरिडीह मेयर की वार्ड पार्षदों के साथ बैठक, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द निर्गत करने के निर्देश






