साहिबगंज में सरेआम गुंडागर्दी!, हाथ में चाकू लिए शराबी को पकड़ने गई पुलिस, सिरफिरे ने ASI पर कर दिया जानलेवा हमला
गांव में पहुंचते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और उस शराबी युवक को दबोच लिया।

Sahibganj/Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी पर ही जानलेवा हमला हो गया। कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक सिरफिरे युवक ने ASI हेमंत यादव पर चाकू से जोरदार वार कर दिया। इस खौफनाक हमले में ASIबुरी तरह लहूलुहान हो गए और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
दहशत फैला रहे शराबी को पकड़ने गई थी पुलिस
इस पूरी घटना की पुष्टि करते हुए SDPO नितिन खंडेवाल ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को एक सूचना मिली थी। पुलिस को बताया गया था कि पलासबोना गांव में एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हाथ में नंगी चाकू लिए घूम रहा है। वह अपनी इस हरकत से गांव वालों के बीच दहशत फैला रहा था। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोटालपोखर थाने में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।
पकड़ते ही पुलिस पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार
गांव में पहुंचते ही पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया और उस शराबी युवक को दबोच लिया। लेकिन इसी आपाधापी और छीनाझपटी के दौरान उस सिरफिरे युवक ने अचानक अपने हाथ में रखे चाकू से ASI हेमंत यादव पर जोरदार हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, साथ में मौजूद अन्य पुलिस जवानों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए हमलावर युवक को मौके पर ही धर दबोचा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर हुए ASI
चाकूबाजी की इस घटना के तुरंत बाद घायल ASI हेमंत यादव को आनन-फानन में पाकुड़ के सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन, घाव गहरे होने के कारण उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC-JSSC विवाद पर राजभवन पहुंचे CM हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिया सख्त संदेश ; 'छात्रों के भविष्य से ना हो खिलवाड़'

न छाता, न कोई टेंट, बस न्याय की आस... बारिश भी नहीं डिगा सकी अनशनकारी छात्रों का इरादा, सरकार पर टिकी निगाहें







