गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत आयोजित, 70 हजार से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन
गिरिडीह के व्यवहार न्यायालय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें 70 हजार 659 मामलों का निष्पादन किया गया.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के व्यवहार न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन ऑनलाइन मुख्य न्यायधीश द्वारा किया गया. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धनंजय कुमार समेत कई न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए.

इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में 70 हजार 659 और 4 हजार से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन किया गया. वही लोक अदालत में दो करोड़ 96 लाख 73 हजार का राजस्व हासिल हुआ. मौके पर सड़क हादसे का शिकार हुए कई मृतक के परिजनों के बीच एक करोड़ 3 लाख 44 हजार का मुआवजा वितरण किया गया.
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से निश्चित तौर पर लोगों के लिए बड़े समस्याओं का समाधान होता है. क्योंकि जो बैंक कर्ज, रोड एक्सीडेंट, मापतौल और वन विभाग से जुड़े मामले में केस का सामना कर रहे हैं. उन्हें ऐसे मुकदमों से बचाने के माध्यम है लोक अदालत का आयोजन. इधर राष्ट्रीय लोक अदालत में 13 पीठों का गठन किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता के साथ अलग अलग विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






