रांची, ओरमांझी और बुंडू के कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरा शेड्यूल
रांची, ओरमांझी और बुंडू के कई इलाकों में गुरुवार को पेड़ों की छंटाई, ब्रेकर और VCB लगाने के कारण बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रहेगी। देखें पूरा शेड्यूल।

Ranchi News: राजधानी रांची और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में बिजली के तारों के पास फैली पेड़ की डालियों की छंटाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और बाल सुधार गृह सहित आसपास के सभी रिहायशी इलाकों में दो घंटे तक पावर कट रहेगा।
ओरमांझी फीडर 01 व 02 और चिड़ियाघर के आसपास दोपहर में गुल रहेगी बत्ती
इसके अलावा ओरमांझी क्षेत्र में भी पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का काम जारी रहेगा। ओरमांझी 01 और 02 फीडर से जुड़े इलाकों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान (चिड़ियाखाना) और उसके आसपास के बड़े ग्रामीण और कस्बाई इलाके सीधे तौर पर प्रभावित रहेंगे।
बुंडू और सलगाडीह फीडर के अंतर्गत सुबह 10 से 12 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई
इधर ग्रामीण अंचल में शक्ति उप केंद्र बुंडू और शक्ति उप केंद्र मुरपा के तहत आने वाले इलाकों में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पेड़ों की डालियों की छंटाई के कारण बुंडू फीडर के टांगरटोली, उरांवटोली, माझी टोली, नावाडीह टोली, पुराना बाजार टोली, फुलवार टोली और धुर्वा मोड़ क्षेत्र प्रभावित होंगे। वहीं सालगाडीह फीडर के अंतर्गत आने वाले सालगाड़ीह, मुरपा, सुमनडीह, पोराडीह, जोजोहातु और कोटांग इलाके में भी दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ब्रेकर और वीसीबी लगाने का काम, महावीर मेडिका और पंचवटी पुरम में सुबह 9 से 10 बजे बिजली कट
शहर के भीतर 33/11KV पावर हाउस पानी टंकी के बूटी मोड़ फीडर में नया ब्रेकर और वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) लगाने का जरूरी तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 9 बजे से 10 बजे तक महावीर मेडिका, बूटी मोड़, जय प्रकाश नगर और पंचवटी पुरम क्षेत्र में बिजली कटी रहेगी। काम पूरा होने के बाद फीडर को बाईपास केबल से जोड़कर बिजली आपूर्ति को दोबारा सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें ताकि परेशानी से बचा जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 121 किलो गांजा बरामद ; दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500







