कोलकाता पुलिस की गिरिडीह में रेड, 60 लाख के हीरे-जवाहरात के साथ नौकर गिरफ्तार, ससुराल में छुपा रखा था खजाना
कोलकाता पुलिस ने गिरिडीह के चैताडीह में छापेमारी कर 60 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस और सोने के जेवर बरामद किए। आरोपी कुक झूपन पासवान को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया।

Girdih Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सियालदाह स्थित टेनियापोखर थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए गिरिडीह में छापेमारी की है। पुलिस ने गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैताडीह इलाके में दबिश देकर करीब 60 लाख रुपये की भारी कीमत का बेशकीमती डायमंड नेकलेस और कई सोने के जेवरात बरामद किए हैं। कोलकाता पुलिस पहले ही आरोपी कुक झूपन पासवान को गिरफ्तार कर चुकी थी और उसी की निशानदेही पर यह पूरा माल उसके ससुराल से बरामद किया गया।
सेठ के घर खाना बनाने का करता था काम, मौका मिलते ही उड़ाए जेवरात
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी झूपन पासवान कोलकाता के सियालदाह इलाके में एक रईस कारोबारी (सेठ) के घर पर कुक का काम करता था। काम करने के दौरान ही उसकी नीयत सेठ के घर में रखे महिलाओं के कीमती जेवरातों पर खराब हो गई। मौका मिलते ही झूपन ने घर की महिलाओं के करीब 60 लाख रुपये मूल्य के डायमंड नेकलेस और सोने के गहने पार कर दिए और वहां से फरार हो गया।सेठ की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस, कोलकाता से दबोचा गया आरोपी
घर से लाखों के हीरे और सोने के जेवरात गायब पाकर पीड़ित सेठ ने फौरन स्थानीय टेनियापोखर थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही कोलकाता पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर झूपन पासवान को कोलकाता से ही धर दबोचा। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी के जेवरात गिरिडीह स्थित अपने ससुराल में छुपाकर रखने की बात बताई।
चैताडीह में बरामदगी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई पुलिस
आरोपी के खुलासे के बाद कोलकाता पुलिस की एक विशेष टीम उसे अपने साथ लेकर गिरिडीह पहुंची और चैताडीह स्थित उसके ससुराल में छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 60 लाख का डायमंड नेकलेस और सोने के सभी जेवर सुरक्षित बरामद कर लिए। माल बरामदगी के बाद कोलकाता पुलिस ने स्थानीय पचम्बा थाना पुलिस को पूरी कार्रवाई की औपचारिक सूचना दी और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 121 किलो गांजा बरामद ; दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500







