मारकर ट्रॉली बैग में छुपा दि लाश! 2 साल पहले प्रेमी संग भागी थी
पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने वाली एक महिला की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। बंद कमरे से उठी बदबू ने ऐसा राज खोला, जिसने इस रिश्ते की पूरी कहानी बदल दी।


नवादा: जिले के रोह थाना क्षेत्र से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्यार के खातिर अपने पति और परिवार को छोड़ने वाली एक विवाहिता की उसके ही प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ट्रॉली बैग में बंद कर कमरे में ताला लगाया और फरार हो गया। जब कई दिनों बाद कमरे से दुर्गंध फैला तब जाकर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ।
मृतका की पहचान रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व छोटी कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक ऋषभ कुमार के साथ शुरू हुआ था।
प्यार में घर छोड़कर भागी थी महिला
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रसंग के दौरान छोटी कुमारी ने अपने पति का घर छोड़ दिया था और ऋषभ कुमार के साथ फरार हो गई थी। इस दौरान परिजनों ने रोह थाने में अपहरण की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। आरोपी की पहचान सिउर गांव निवासी महेशर सिंह (डीलर) के पोते ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आपस में महज 10 से 20 मीटर की दूरी पर स्थित थे। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों लगभग दो वर्ष पूर्व घर से फरार हो गए थे और तब से गुजरात के दमन में रह रहे थे। सूत्रों के अनुसार, महिला के साथ एक दुधमुंही बच्ची भी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी हत्या कर दी गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
दमन में रह रहे थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, दोनों दमन पहुंच गए थे, जहां वे एक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ऋषभ कुमार ने छोटी कुमारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। उसने शव को एक बड़े ट्रॉली बैग में बंद कर कमरे में ताला लगा दिया और फरार हो गया। कई दिनों बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची दमन पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा और ट्रॉली बैग से सड़ा-गला शव बरामद किया। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी नवादा पुलिस को दी गई।
रोह थाना एडिशन SHO को सूचना मिली की नवादा के सिउर गांव की एक महिला का ट्रॉली बैग में लाश मिली है, घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना से सिउर गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल दमन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और वारदात को किस समय अंजाम दिया गया।
नवादा से सोनू सिंह की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SP स्वर्ण प्रभात के बॉर्डर मिशन का दिखा असर! लक्जरी वैगनआर में 54 किलोग्राम का माल

EO विमल कुमार हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज, बिहार सरकार का बड़ा फैसला!







