"..फिर लगाते रहें पैरवी, नहीं मिलेंगे पैसे", कार्यपालक अभियंता और ठेकेदार की DC-SDM ने लगायी क्लास
एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर काम सही से नहीं हुआ, तो पैसे किसी सूरत में नहीं मिलने वाले. मौका था गिरिडीह के उच्च विद्यालय में हुए कार्य के निरीक्षण का..

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह उच्च विद्यालय में एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता प्रेम प्रकाश कुजूर और कनीय अभियंता किस्कू को डीसी ने जमकर फटकार लगाया. डीसी रामनिवास यादव के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत इस दौरान निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां दोनों अधिकारियों ने स्कूल भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी और एसडीएम ने ठेकेदार की भी जमकर क्लास लगायी. मामला यह था कि डीसी द्वारा निर्देशानुसार काम नहीं किया गया था, जिस कारण डीसी भड़के. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे काम होता रहा तो वो राशि पास नहीं करने वाले.

एस्टीमेट के अनुसार नहीं हुआ काम
डीसी ने निर्माणाधीन स्कूल भवन के प्रत्येक कमरे का निरीक्षण किया. हालांकि स्कूल परिसर में ही बने स्पेशल डिवीजन के काम को देख कर भी डीसी भड़क उठे, और कहा कि किचन का काम लगभग अच्छा हुआ. लेकिन आने जाने वाले रास्ते को स्पेशल डिवीजन ने खराब कर दिया. जबकि एस्टीमेट के अनुसार काम करने का भरोसा स्पेशल डिवीजन ने दिया था. इसके बाद भी हालात ऐसे ही हैं.

"..फिर लगाते रहें पैरवी, नहीं मिलेंगे पैसे"
इस दौरान डीसी और एसडीएम ने स्कूल परिसर में बेकार जगहों पर बने कई स्थलों को तोड़ने का निर्देश दिया. जबकि एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता और कनीय अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर काम सही से नहीं हुआ, तो पैसे किसी सूरत में नहीं मिलने वाले, फिर वो पैरवी लगाते रहें. उन्होंने ठेकेदार के हर काम की निगरानी करने के आदेश दिए. इस दौरान ठेकेदार राजेश शर्मा और रंजन सिंह भी मौजूद थे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






