Jharkhand: प्रेम-प्रसंग का विचित्र मामला, धर्म छिपाकर कर ली शादी.. फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव
झारखंड के साहिबगंज के रहने वाले युवक-युवती का प्रेम संबंध शादी के मंडप तक जा पहुंचा. विवाहित जीवन में प्रवेश करने के बाद लड़के ने धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

Jharkhand (Sahibganj): साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र से झांसा देकर शादी करने और धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव डालने का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि राधानगर थाना क्षेत्र पहाड़ गांव निवासी शाहिद अनवर ने एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले अपनी पहचान छुपाई और “टोनी” नाम बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं.
दिल्ली ले जाकर कर ली शादी
विश्वास जीतने के बाद वह युवती को लेकर दिल्ली भाग गया, जहां आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से उससे शादी कर ली. वहीं बताया जा रहा है कि इस शादी का युवती के परिवार ने शुरू से ही विरोध किया था.

युवती ने दिया था लड़के के पक्ष में बयान
परिजनों ने पहले ही पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी थी. दिल्ली से वापस लौटने पर युवक को यह पता चला कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है. इसके बाद वह युवती को लेकर न्यायालय पहुंचा और अपने पक्ष में बयान दिलवाया.

बनाने लगा धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव
पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद आरोपी का असली चेहरा सामने आया. उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और उसे जबरन प्रतिबंधित मांस खाने, बुर्का पहनने तथा नमाज पढ़ने के लिए बाध्य किया. विरोध करने पर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी.
आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
इसके बाद राजमहल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहिद अनवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इसी तरह का एक और मामला पहले भी सामने आ चुका है, जिसमें राजमहल की एक युवती को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी करने का आरोप लगा था.
परिजनों की मांग
उस मामले में भी युवती के परिजनों ने राजमहल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हर मामले की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाती है. वहीं पीड़िता और उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
रिपोर्ट: अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







