दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड के स्कूलों में छुट्टियां शुरू, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल
त्योहारों के सीजन में हर किसी को छुट्टियों की खास जरूरत होती है,खासकर बच्चों को छुट्टियों का इंतजार रहता है.तभी बच्चे पूरे परिवार के साथ त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: नवरात्रि शुरू होने के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है.ऐसे में लोग उत्साह के साथ दुर्गोत्सव मना रहे हैं. वहीं त्योहारों के सीजन में हर किसी को छुट्टियों की खास जरूरत होती है,खासकर बच्चों को छुट्टियों का इंतजार रहता है. तभी बच्चे पूरे परिवार के साथ त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं.
स्कूलों में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां
रांची,धनबाद और अन्य जिलों में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इस दौरान बच्चे अपने परिवार के साथ नवरात्रि के अष्टमी, नवमी और दशमी का आनंद ले सकेंगे.
वहीं प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो दुर्गा पूजा को लेकर सरकारी स्कूलों के मुकाबले प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा छुट्टियां दी गईं है.प्राइवेट स्कूलों में 25 सितंबर से ही छुट्टियां शुरू हो गई हैं.यानि प्राइवेट स्कूल के बच्चों को 2 दिन अधिक छुट्टी दी गई है.ऐसे में बच्चे दशहरा के साथ ही गांधी जयंती भी मनाएंगे.बता दें कि देशभर में गांधी जयंती कि छुट्टी रहेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






