झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, पुलिस जवान सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम
झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ. इस समापन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड पुलिस के लिए आयोजित 2025-26 की खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन जैप-वन मैदान में किया गया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. जिन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया.

सीएम ने अपने अभिभाषण में कहा-
झारखंड पुलिस के जवान आज राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं. हमारे पुलिस बल के जवान कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में ना सिर्फ हिस्सा लिया है, बल्कि अपने प्रदर्शन से अपना और अपने राज्य तथा देश का नाम रौशन किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि एक खिलाड़ी के रूप में ये जवान आगे भी अपना परचम लहराएंगे और झारखंड पुलिस का मान-सम्मान बढ़ाएंगे.

सीएम ने प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला
मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड पुलिस की ओर से हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. इस खेल प्रतियोगिता में राज्यभर से झारखंड पुलिस के जवान बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. इनमें कुछ विजेता होते हैं तो कुछ चूक जाते हैं. मेरा मानना है कि खेलों में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी बात है. हार जीत तो लगी रहती है. मैं इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप इसी तरह आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें, सफलता जरूर मिलेगी.

फिट रहने के लिए खेलों से जुड़ना जरूरी: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं. ऐसे में झारखंड पुलिस की ओर से अपने जवानों के लिए इस तरह की जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, वह काफी सराहनीय हैं.

इस मौके पर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं खेलों में हिस्सा लेने आए पुलिस बल के प्रतिभागी मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, खेले जाएंगे 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल







