झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही 8 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है यह सत्र 5 दिसंबर से शुरू होकर आगामी 11 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कई विधेयक, प्रश्नकाल और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. सत्र के दौरान 8 दिसंबर को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 8 दिसंबर 2025 ( सोमवार) की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. बता दें, आज विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़ा गया. पहले विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने राज्य और देशभर में शहीद जवानों, दिवंगत राजनेता, अभिनेता, उद्योगपति और आम नागरिकों के निधन का शोक प्रस्ताव पढ़ा. इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, विधायक सुरेश पासवान, विधायक अरूप चटर्जी और विधायक सरयू राय, जनार्दन पासवान, निर्मल महतो, जयराम महतो ने भी सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा.
11 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र की कार्यवाही
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार (5 दिसंबर 2025) से शुरू होने जा रहा है. जो आगामी 11 दिसंबर तक चलेगा. आज सत्र का पहला दिन है ऐसे में सदन में आज काफी हंगामेदार के आसार है. सदन की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में हैं जबकि सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
बता दें. पांच दिवसीय विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 4 दिन प्रश्नकाल होंगे. जिसमें पहले दिन आज यानी कि 5 दिसंबर को शोक प्रस्ताव होगा. 6 और 7 दिसंबर को विधानसभा अवकाश रहेगा. जिसके बाद 8 दिसंबर को सत्र के दूसरे दिन वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपुरक बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद 9 दिसंबर को बजट पर चर्चा और मतदान होगा. 10 और 11 दिसंबर को राजकीय व अन्य सरकारी कार्य निपटाए जाएंगे साथ ही सत्र के अंतिम दिन 11 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी.
जानें सत्र का पूरा शेड्यूल
-पहले दिन 5 दिसंबर को शोक प्रस्ताव, इसके बाद क्रमशः 6 और 7 दिसंबर को अवकाश रहेगा.
-8 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होगा.
-9 दिसंबर को बजट पर चर्चा और मतदान.
-10-11 दिसंबर को राजकीय व अन्य सरकारी कार्य निपटाए जाएंगे.
-अंतिम दिन 11 दिसंबर को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग

Assam: गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना






