राखी की खुशियों से गुलजार हुआ जमशेदपुर, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा
भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सु


Jamshedpur: भाई-बहन के प्यार और विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर चहल-पहल देखने को मिल रही है। बहनें सज-धजकर भाइयों को राखी बांध रही हैं, वहीं भाई भी बहनों को गिफ्ट देकर उनका मुंह मीठा करा रहे हैं।
रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजारों और घरों में अलग ही रौनक नजर आई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं। इसके बाद तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की।
वहीं भाइयों ने भी बहनों को मिठाई खिलाकर उन्हें उपहार दिए और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का वचन दिया। कई घरों में परिवार के सभी सदस्य एक साथ जुटे और पूरे उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
जमशेदपुर के साथ-साथ पूरे कोल्हान में भी रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही भाई-बहनों के मिलने-जुलने का सिलसिला जारी है। कहीं बहनें अपने मायके पहुंचीं, तो कहीं भाई अपनी बहनों के घर पहुंचकर राखी बंधवाते नजर आए।
रक्षाबंधन के इस मौके पर भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और मजबूत हुई और हर तरफ त्योहार की खुशियां देखने को मिलीं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

3 दिन का अल्टीमेटम..., नहीं सुधरे तो सील!, रांची के 6 कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की नजर

रक्षाबंधन पर घर में छाया मातम!, चतरा में युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे दोस्त







