केंद्र के Budget 2026 पर उद्योगपतियों ने जाहिर की अपनी राय, मोंगिया ग्रुप.. टफकॉन और लाल स्टील ने बताया इसे स्वागत योग्य
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर झारखंड के बड़े उद्योगपतियों ने अपनी राय जाहिर की है. जहां गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि हर बजट में नौकरी देना संभव नहीं है. वहीं टफकॉन स्टील के प्रबंध निदेशक ने इसे हर सेक्टर को मजबूती देने वाला बता. साथ ही लाल स्टील ने कहा कि यह भारत के आईने का प्रदर्शन करने वाला है.

Jharkhand (Giridih): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार को देश का बजट पेश किया. इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं की गई. इस बार वित्त मंत्री ने आयकर में कोई बदलाव नहीं किया. युवा स्टार्टअप पर फोकस किया गया है. ऐसे में बजट में क्या ख़ास रहा, इसे लेकर नक्षत्र न्यूज को गिरिडीह के स्टील उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों ने अपनी राय से अवगत कराया.

डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने रखी बजट के प्रति अपनी राय
मोंगिया ग्रुप के सीएमडी ने कहा कि हर बार नौकरी पर फोकस कर कोई बजट पेश नहीं किया जा सकता. क्योकि नौकरी देने की भी एक सीमा है और प्रत्येक दफा आयकर स्लेब में छुट भी नहीं दी जा सकती. स्टार्टअप को बढ़ावा देकर युवाओं को भारत सरकार आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में है. उन्होंने इसे एक बेहतर कदम बताया. उन्होंने कहा कि रेलवे और रोड निर्माण की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसे और गति दी जानी चाहिए.

"हर सेक्टर को मिलेगी मजबूती"
टफकॉन स्टील के प्रबंध निदेशक सूरज गुप्ता ने बजट 2026 का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि पूर्व के बजट में ही केंद्र सरकार द्वारा कई तरह से राहत दी गई है. उसमें अधिक बदलाव की आवश्यकता की दरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि बीमा को जीएसटी से छूट देकर राहत दिया गया. इससे अधिक माध्यमवर्गीय को कुछ नहीं चाहिए. लिहाजा, इस बार मोदी सरकार ने सारा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर देकर युवाओं को एक नया मौका दिया है. उन्होंने इस बजट को हर सेक्टर में मजबूती देने वाला बताया. उन्होंने कहा कि युवा कारोबारियों की नजर से भी यह बजट स्वागत योग्य है.

2026 का बजट, भारत का आईना: अनुराग लाल
लाल स्टील के प्रबंध निदेशक अनुराग लाल द्वारा इस साल के बजट को भारत का आईना बताया गया. उन्होंने बजट पर बात करते हुए कहा कि 2047 तक देश को विकसित बनाने की दिशा में जो कदम उठाए जा रहे हैं, उस दिशा में ही यह एक निर्णायक कदम है. उन्होंने कहा कि मत्स्य उत्पादन से लेकर आधारभूत संरचना और देश के रक्षा बजट पर फोकस किया गया है. डिफेन्स बजट में 15 फीसदी का इजाफा यही दर्शाता है. उन्होंने कहा कि ये कदम सरकार के मेक इन इंडिया के प्रोजेक्ट को और अधिक मजबूती देंगे.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






