खौफनाक वारदात: आधी रात जंगल में मिला लहूलुहान शव, महुआ चुनने गई महिला का टांगी से काट दिया गला
चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में आधी रात जंगल में लहूलुहान शव बरामद होने के बाद दहशत का माहौल है. महिला का गला बेरहमी से काटकर हत्या कर दी गई थी.

Jharkhand (Chatra): चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. महुआ चुनने गई 45 वर्षीय गीता देवी की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई.
सोमवार से लापता महिला का शव देर रात आरोदाना पानुसहि के जंगल से बरामद हुआ है. किशनपुर के नारायण बांध टोला निवासी गीता देवी सोमवार दोपहर महुआ चुनने निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं.
परिजनों और सदर थाना पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 1 बजे एक महुआ पेड़ के नीचे उनका क्षत-विक्षत शव मिला. हत्यारे ने टांगी (कुल्हाड़ी) से उनके गले पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था.
घटनास्थल से खून से सनी टांगी भी बरामद की गई है. सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
रिपोर्ट: मो. रिजवान
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच आज हो रही है JSSC की उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

Ranchi में फर्जी सेना अधिकारी गिरफ्तार: भर्ती के नाम पर कर चुका है 70 लाख ठगी







