Gumla News: नशे में धुत दबंग ने वृद्ध दंपत्ति को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, बंदूक की बट से किया हमला
बिना किसी कारण एक नशे में धुत युवक वृद्ध दंपत्ति के घर में घुस जाता है और उनकी बेरहमी से पिटाई करने लगता है. गांव वाले बता रहे हैं कि युवक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

Gumla, Jharkhand: बसिया थाना क्षेत्र के कांगड़ा होंजौर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. बीती रात एक दबंग ने घर में घुसकर एक वृद्ध दंपति के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की. इस हमले में वृद्ध महिला का हाथ टूट गया है, जबकि उनके पति को शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं.
पीड़िता रश्मि कुल्लू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे जब वह अपने पति अंजोर कुल्लू के साथ घर में सो रही थीं, तभी गांव का ही अर्जुन राम नशे की हालत में जबरन उनके घर में घुस आया. आरोप है कि अर्जुन ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और अपनी दबंगई दिखाते हुए बंदूक की बट से दंपति पर हमला कर दिया.
उन्होंने बताया कि हम रहम की भीख मांगते रहे, गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उसने एक न सुनी. उसने हमें बिस्तर से घसीटकर नीचे पटक दिया और बेरहमी से मारता रहा."
ग्रामीणों के अनुसार, अर्जुन राम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन राम को गिरफ्तार कर लिया है.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







