रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया झंडोत्तोलन
राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडोत्तोलन किया और परेड को सलामी दी. बता दें, परेड में बंगाल पुलिस की बटालियन ने भी हिस्सा लिया है.

Republic Day 2026: आज पूरा भारत देश अपना 77 गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समारोह में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी दी. इससे पहले राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया. वहीं, इस दौरान अवसर पर झारखंड कैबिनेट के कई मंत्री, नेता और अन्य गणमान्य उपस्थित रहें. 

26 जनवरी 2026 यानी 77वां गणतंत्र दिवस के समारोह में बंगाल पुलिस की बटालियन ने भी परेड में हिस्सा लिया. इस राष्ट्रीय अवसर पर मोरहाबादी मैदान में राज्य के विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां प्रदर्शित की जा रही है. बता दें, गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त है. पूरे मोरहाबादी मैदान को सुरक्षा छावनी में परिवर्तित कर दिया गया है. आसपास के इलाकों में जगह-जगह पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए गए हैं. 
समारोह में अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया गया. इसके लिए मैं भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाएं है MSMEs प्रोत्साहित किया किया जा रहा है. किसानों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं धान अधि प्राप्ति के लिए 6 लाख टन का लक्ष्य रखा गया है 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से ध्यान अधिक प्रताप की जा रही है. 
राज्यपाल के कहा कि मैं मातृ शक्ति को नमन करता हूं मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है 51 लाख से अधिक महिलाओं को प्रत्येक माह ₹2500 की राशि प्रदान की जा रही है. ग्रामीण महिलाएं सखी मंडल के माध्यम से संगठित होकर स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही है.
जोहर रागी मिशन आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुका है. गुमला जिला में ग्रामीण महिलाओं के हाथों यह संचालित है. झारखंड में एक तिहाई से अधिक आबादी जो 18 वर्ष से 35 वर्ष के युवा है हमारे पास काम करने के लिए पर्याप्त और सक्षम युवा शक्ति है अगर इस युवा शक्ति को सही दिशा में और अवसर प्रदान किया जाए झारखंड विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






