नक्सलियों पर नकेल और शानदार पुलिसिंग का मिला इनाम!, फेम इंडिया सर्वे में चमके गिरिडीह SP डॉ. विमल कुमार
प्रतिष्ठित पत्रिका 'फेम इंडिया' और 'एशिया पोस्ट' द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए राष्ट्रीय सोशल सर्वे में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों की सूची जारी की गई है।


Giridih: प्रतिष्ठित पत्रिका 'फेम इंडिया' और 'एशिया पोस्ट' द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए राष्ट्रीय सोशल सर्वे में देश के 100 सर्वश्रेष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण में झारखंड कैडर के पांच IPS अधिकारियों ने अपनी कार्यकुशलता के दम पर शीर्ष 100 पुलिस कप्तानों में अपनी जगह बनाई है। जारी की गई सूची के अनुसार, गिरिडीह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. विमल कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के शीर्ष कप्तानों में शामिल किया गया है।
अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था और एंटी नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलत
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के सोशल सर्वे के अनुसार, गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनमित्र पुलिसिंग और एंटी नक्सल अभियानों में मिली अभूतपूर्व सफलताओं के आधार पर चुना गया है। उनके नेतृत्व में गिरिडीह पुलिस ने संगठित अपराध और नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है, जिससे आम जनता के बीच पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति विश्वास काफी मजबूत हुआ है।
राष्ट्रीय स्तर पर कार्यों के मूल्यांकन के बाद बनी सूची
फेम इंडिया और एशिया पोस्ट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर जिला पुलिस प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज का व्यापक मूल्यांकन कराया जाता है। इस सर्वेक्षण में अधिकारियों की नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की दक्षता, जनता के साथ समन्वय, नवाचार और संकट प्रबंधन जैसे कड़े पैमानों पर समीक्षा की जाती है। इन सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही देश भर के अधिकारियों में से उत्कृष्ट 100 IPS कप्तानों का चयन किया गया।
झारखंड पुलिस का राष्ट्रीय पटल पर बढ़ा मान
झारखंड के पांच पुलिस अधिकारियों के साथ गिरिडीह SP डॉ. विमल कुमार का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने से राज्य पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है। स्थानीय प्रबुद्धजनों, पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों ने डॉ. विमल कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। इस राष्ट्रीय पहचान से यह स्पष्ट हुआ है कि जमीनी स्तर पर निष्पक्ष जांच, अपराध मुक्त समाज की दिशा में उठाए गए कदम और संवेदनशील पुलिसिंग का सकारात्मक असर अब राष्ट्रीय पटल पर भी दिखाई दे रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र हित की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेक रही BJP, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा बयान

केस दर्ज होने से ज्यादा मामलों का हुआ निष्पादन, बोकारो पुलिस ने 3 महीने में निपटाए 1665 मामले







