बिहार में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले पर वीडियो बनाओ और जीतिए ₹3 लाख
बिहार पर्यटन विभाग ने ‘श्रावणी मेला 2026: एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की है। 132 इंफ्लुएंसर्स आवेदन कर चुके हैं। विजेता को ₹3 लाख तक का पुरस्कार मिलेगा। Meta Description


पटना: बिहार के प्रसिद्ध श्रावणी मेले को देश-दुनिया तक पहुंचाने और राज्य की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खास वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की है। ‘श्रावणी मेला 2026: एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ नाम की इस प्रतियोगिता में अब तक 132 इंफ्लुएंसर्स ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।
अब प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद बेहतर वीडियो और रील बनाने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
किस स्थान पर कितना इनाम ?
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए कुल कई श्रेणियों में पुरस्कार रखे गए हैं।
- प्रथम पुरस्कार - ₹3 लाख
- द्वितीय पुरस्कार - ₹2 लाख
- तृतीय पुरस्कार - ₹1 लाख
- दो चौथे पुरस्कार - ₹50-50 हजार
- पांच प्रशंसा पुरस्कार - ₹25-25 हजार
यानी सोशल मीडिया पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाने वाले प्रतिभागियों के लिए यह प्रतियोगिता बड़ा मौका साबित हो सकती है।
कौन ले सकता है हिस्सा?
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक और 18 वर्ष से अधिक उम्र का होना जरूरी है। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर मिलाकर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को मुंगेर, बांका और भागलपुर से होकर गुजरने वाले कांवरिया पथ और श्रावणी मेले से जुड़ी वीडियो या रील तैयार करनी होगी। वीडियो की अवधि 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच रखी गई है। खास बात यह है कि वीडियो पूरी तरह श्रावणी मेले से संबंधित होनी चाहिए। किसी दूसरे विषय पर बनाई गई सामग्री प्रतियोगिता के लिए मान्य नहीं होगी।
वीडियो के लिए ये नियम भी जरूरी
प्रतिभागियों को वीडियो की तकनीकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखना होगा। वीडियो HD क्वालिटी में होना चाहिए और उसका आकार 100 MB से 1 GB के बीच निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वीडियो का जियोटैग्ड होना अनिवार्य है। प्रत्येक वीडियो के साथ हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 50 शब्दों का शॉर्ट एक्सप्लानेशन भी देना होगा। चयन होने के बाद पर्यटन विभाग की मांग पर प्रतिभागियों को वीडियो का रॉ फुटेज भी उपलब्ध कराना होगा।
प्रतियोगिता के लिए आवेदन Google Forms के माध्यम से किया जाना है। पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट tourism.bihar.gov.in पर आवेदन संबंधी लिंक उपलब्ध कराया गया है। आवेदन के दौरान नाम, पता, जन्मतिथि, संपर्क विवरण और वैध पहचान पत्र जैसी जानकारी देनी होगी।
पर्यटन विभाग का उद्देश्य सोशल मीडिया की ताकत का इस्तेमाल कर श्रावणी मेला और बिहार की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है। 132 आवेदन मिलने के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि किस क्रिएटर का वीडियो बिहार के श्रावणी मेले की कहानी को सबसे प्रभावी और रचनात्मक तरीके से सामने लाता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

वाह रे स्वास्थ्य व्यवस्था! टूटे हाथ पर कार्टून लगाकर कर दी पट्टी, सरकारी अस्पताल का वीडियो वायरल

नेपाल में फंसे 100 तीर्थयात्रियों के लिए ‘मसीहा’ बना बिहार! रातों-रात रेस्क्यू, ट्रेन में जुड़ीं 2 एक्स्ट्रा बोगियां







