बोकारो से गायब हो रही लड़कियां ! सेजल के बाद अब नहीं मिल रही 'पुष्पा'
बोकारो जिले में एक के बाद एक लड़कियों के गायब का सिलसिला अब भी जारी है. सेजल झा के बाद पुष्पा पिछले 6 महीने से गायब है. मां अधिकारियों के चौखट का चक्कर लगा रही है उनसे बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही है.

Jharkhand (Bokaro): झारखंड के बोकारो जिले में लड़कियों के गायब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब पुष्पा कुमारी गायब हो गई है. पुष्पा पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह की रहने वाली है जो पिछले साल 21 जुलाई को अपनी मां को यह कहकर घर से निकली थी कि वह बीए पार्ट वन में एडमिशन के लिए अपने कागजातों का ऑनलाइन फॉर्म भरने जा रही है. लेकिन उसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आई. 
बता दें, इससे पहले पिछले 5 वर्ष 3 महीने पूर्व जिले की ही रहने वाली सेजल झा नाम की एक लड़की भी गायब हुई है. जिसके बाद अब पुष्पा कुमारी गायब हो गई है. वहीं, पुष्पा की मां बेटी की तस्वीर लिए अधिकारियों से उसकी तलाश की गुहार लगा रही और उनके चौखटों पर दर-दर भटक रही है. आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. वह किसी भी तरह बेटी को खोज निकालने के लिए अधिकारियों से मदद की अपील कर रही है.
पुष्पा की मां ने बताया कि उसकी गांव के ही रहने वाले दिनेश कुमार महतो नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था. जिस दिन पुष्पा घर से गायब हुई है उसी दिन से दिनेश भी अपने घर से गायब हुआ था लेकिन अब वह अपने घर में है लेकिन बेटी पुष्पा के विषय में किसी भी तरह की कोई भी जानकारी होने से इनकार कर रहा है. मां रेखा देवी ने बताया कि गायब होने से 6 महीना पहले आरोपी युवक ने पुष्पा का आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने का काम भी किया था. 
रेखा देवी ने कहा कि मेरी बेटी जो भी हालत में है उसकी जानकारी और उसको खोजने का काम पुलिस करें. क्योंकि हम परेशान हो चुके हैं. पुष्पा के गायब होने के बाद जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता देवी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के एसपी और डीसी से मुलाकात की. बबीता देवी ने बताया कि पुलिस लड़की को खोजने का दावा कर रही है, लेकिन हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द लड़की को बरामद किया जाए.
वहीं संबंध में महिला नेत्री रजनी रवानी का कहना है कि आखिर इस इलाके से इतनी लड़कियां क्यों गायब हो रही है, यह एक जांच की भी बात है .रजनी ने जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों से लड़कियों को जागरूक करने की मांग की है. उसका कहना है कि लड़कियों को अच्छा और बुरा दोनों की जानकारी होना जरूरी है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का ऑपरेशन: लापरवाही या रिपोर्ट का खेल?

Saraikela: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 'दिशा' की बैठक में दी विकास कार्यों को गति, जल संकट और जाम से मुक्ति के कड़े निर्देश






