Giridih: पुरानी रंजिश में स्कॉर्पियो चालक तौफीक अंसारी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के कारण जान से मारने की धमकी देने पर दोस्तों ने कर दी थी, स्कार्पियो चालक तौफीक अंसारी की हत्या, पचम्बा पुलिस ने एक को भेजा जेल

Giridih, Jharkhand: स्कॉर्पियो चालक तौफीक अंसारी हत्याकांड मामले में गिरिडीह के पचम्बा पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. एक आरोपी मोनू खान को पुलिस जेल भी भेज चुकी है. पुलिस के अनुसार मोनू खान ने मृतक पर कोई हमला तो नहीं किया. लेकिन पुलिस का दावा है कि मोनू खान तौफीक अंसारी हत्याकांड मामले में सहभागी जरूर था. घटना के समय तौफीक खुद भी वही था. लेकिन अपने दोस्तो को तौफीक से चाकू वार करते समय उन्हें रोका तक नहीं. लिहाजा, पचम्बा पुलिस ने मोनू खान को जेल भेज दिया है. इधर पुलिस अब इस हत्याकांड मामले में जो सुराग तलाश पाई है.
उसके अनुसार तौफीक अंसारी हत्याकांड मामले में आठ अपराधी शामिल थे. इसमें एक अरशद नामक युवक भी शामिल है. पुलिस का दावा है कि तौफीक अंसारी की हत्या का कारण सिर्फ पुरानी रंजिश है. क्योंकि मृतक तौफीक खुद भी एक हत्याकांड मामले का आरोपी रह चुका था.
लिहाजा, पुरानी रंजिश को लेकर ही तौफीक अंसारी ने हत्यारों को धमकी दी थी कि वो उनलोगों को छोड़ने वाला नहीं है. ऐसे में तौफीक के तेवर देखकर ही मोनू पठान, अरशद, बंटी उर्फ टायसन, आसिफ अली, मोहम्मद शाकिब और इकबाल समेत अन्य ने उसकी हत्या का प्लान बना डाला. इधर हत्याकांड के बाद से ही पचम्बा पुलिस डीएसपी कौसर अली के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रही है. झारखंड के कई शहरों के साथ दूसरे राज्यों में भी फरार अपराधियों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है.
Report By - Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ट्रेजरी घोटाले में काजल मंडल गिरफ्तार, बरामद किए गए लाखों रुपए

Giridih: मजदूर दिवस पर गिरिडीह टफकॉन स्टील ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से अधिक मजदूरों की हुई संपूर्ण जांच







