Giridih: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पारसनाथ के तराई इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद
गिरिडीह पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. सर्च ऑपरेशन कर 11 राईफल के साथ 6 भिन्न मॉडल के हैंड ग्रेनेड और वायरिंग तार के दो स्टॉक जब्त किए गए हैं.

Jharkhand (Giridih): माओवादियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ को जबरदस्त सफलता मिली. गृह मंत्रालय द्वारा खुली छूट देने के बाद नक्सलियों के खिलाफ करीब चार साल बाद इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी. 
सफलता मिलने के बाद शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार ओमप्रकाश सिंह और डीएसपी कोसर अली ने जॉइंट प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीरतांड के खुखरा ओपी के पारसनाथ पहाड़ के करीब भाल्कि पहाड़ी और कानेडीह बंकर से बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किया गया. बंकर जमीन के 15 फिट अंदर था, जिसे बीडीडीएस टीम के सहयोग से खोजा गया.
एसपी और एएसपी ने बताया कि सूचना थी कि इलाके में हार्डकोर नक्सली का मूवमेंट है और नए सिरे से इलाके में वर्चस्व बनाने के प्रयास में हैं. लिहाजा, इसी सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. जिससे सर्च ऑपरेशन टीम को सफलता हाथ लगी, और बंकर बरामद किया गया. पुलिस को 11 राईफल के साथ 6 भिन्न मॉडल के हैंड ग्रेनेड और वायरिंग तार के दो स्टॉक जब्त किए गए हैं. एसपी ने बताया कि बरामद सारे राईफल गिरिडीह के होम गार्ड कैंप से लूटे हुए प्रतीत हो रहे हैं. बताया कि जांच की जा रही है.
पुलिस द्वारा बताया गया कि बंकर के अंदर होने के कारण जब्त सामानों को साफ कर देखा जाएगा, जिसके बाद सारी जानकारियां सामने आ पाएंगी. बताते चलें कि साल 2008 में गिरिडीह के पचंबा थाना में होम गार्ड कैंप संचालित था. नक्सलियों द्वारा गौशाला मेला का सहारा लेकर होम गार्ड कैंप में हमला किया गया था, और 134 राईफल लूट कर फरार हो गए थे.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







