मतदान के दिन हुए गोलीकांड मामले में गिरिडीह पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, पिस्टल बरामद
पुलिस ने बताया कि हर्ष श्रीवास्तव बूटबरिया के रास्ते गिरिडीह से बाहर निकलने की तैयारी में था. हर्ष ने पुलिस द्वारा बरामद पिस्टल से ही मतदान के दिन गोली चलाई थी. हर्ष को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.

Giridih: मतदान के दिन हुए गोलीकांड और मौत मामले में गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार को 6ठे आरोपी हर्ष श्रीवास्त उर्फ टुसू को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन, डीएसपी आबिद खान, कौसर अली ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हर्ष श्रीवास्त को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड़ थाना इलाके के बूटबरिया इलाके से दबोचा.
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि हर्ष श्रीवास्तव बूटबरिया के रास्ते गिरिडीह से बाहर निकलने की तैयारी में था. हर्ष ने पुलिस द्वारा बरामद पिस्टल से ही मतदान के दिन गोली चलाई थी. हर्ष को गिरफ्तार करके पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. वहीं, शिवम श्रीवास्तव समेत पांच आरोपी को पहले ही पुलिस ने जेल भेजा है.
बताते चले, मतदान के दिन बक्शीडीह मतदान केंद्र के समीप राजू खान और शिवम श्रीवास्तव के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प और पथराव की घटना घटी थी. लेकिन मतदान खत्म होते ही शाम को गोली चली. और इसका आरोप शिवम श्रीवास्तव पर लगा.
इधर, इस घटना के बाद जिला एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि किसी असामाजिक तत्वों को नहीं छोड़ा जाएगा, जो शहर की शांति को भंग करेंगे. एसपी ने कहा कि अगर राजू खान दोषी है तो कार्रवाई तय है. गिरिडीह पुलिस अलर्ट मोड पर है. फिलहाल मतगणना को लेकर पुलिस की खास नजर है. उन्होंने यह भी कहा कि होली के पर्व को देखते सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होंगे. क्योंकि एक बेकसूर की जान गई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






