गिरिडीह पुलिस के हाथ आए तीन साइबर अपराधी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी
साइबर अपराधियों पर नकेल कसने में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. तीनों अपराधियों पर फर्जी ठगी के नाम पर कई मुकदमे दर्ज हैं. अपराधियों के पास से मोबाइल बरामद किया गया है, जिससे पुलिस अन्य जानकारियां जुटाने में लगी है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह साइबर पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को तीन को दबोचा है. तीनों को गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके के जबरदहा गांव के समीप से दबोचा गया. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से चार मोबाइल के साथ पांच सीम कार्ड भी जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार अपराधियों में सरिया के नगर केशवरी गांव निवासी आशीष मंडल, रंजीत मंडल और अहिल्यापुर थाना इलाके के पंचनटांड़ गांव निवासी रामेश्वर मंडल शामिल है. इधर एसपी डॉक्टर विमल कुमार और डीएसपी आबिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि रंजीत मंडल के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं. वही रंजीत मंडल के खिलाफ तीन ऑनलाइन शिकायत दर्ज हैं.
फिलहाल साइबर पुलिस तीनों अपराधियों के पास से जब्त किए गए मोबाइल को खंगाल रही है.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






