हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा ने कई प्रखंडों में दिया धरना, कहा नीतियों के कारण किसान त्रस्त
कई वक्ताओं ने धरने के दौरान कहा कि हेमंत सरकार के नीतियों के कारण राज्य की आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं. हेमंत सरकार की नीतियों के कारण राज्य के किसान त्रस्त हैं.

Giridih, Jharkhand: हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा ने बुधवार को धरना दिया. इस दौरान धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रंजीत राय ने किया. वहीं धरने में किसानों के साथ वादाखिलाफी, धान खरीदने पर गड़बड़ी और धान के खिलाफ भुगतान होते देख धरने में कई वक्ताओं ने संबोधित किया.
कहा कि हेमंत सरकार के नीतियों के कारण राज्य की आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं. हेमंत सरकार की नीतियों के कारण राज्य के किसान त्रस्त हैं. 60 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदने का दावा कर सिर्फ 25 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीदा गया. जिसके कारण किसानों की हालात खराब होती गई.
इधर धरने में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार, गिरिडीह महामंत्री सिकंदर हेंब्रम, मनोज साहू, श्याम प्रसाद, प्रकाश सेठ, विनय सिंह, अरविंद बरनवाल, संजीव कुमार गुड्डू, दीपक यादव, मनोज पंडित, मुकेश मंडल, उत्तम वर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरला बिरला विवि में प्लेसमेंट ड्राइव, मिल रहा नामी गिरामी कंपनियों में जॉब का मौका

हत्या को गैर-इरादतन बनाने की कोशिश ! बारह साल बाद गिरिडीह कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई दस साल की सजा







