15 करोड़ का खेल, 500 फर्जी सिलेक्शन!, JPSC महाघोटाले में CID का बड़ा एक्शन, डेढ़ दर्जन अभ्यर्थियों की बैंक डिटेल्स खंगाल रही पुलिस
JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID ने 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों की बैंक डिटेल्स और मनी ट्रेल की जांच शुरू की है। जांच में 500 फर्जी चयन और 15 करोड़ से अधिक की वसूली का दावा है।

JPSC Scam : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर अब CID का शिकंजा कसता ही जा रहा है। जांच एजेंसी अब उन डेढ़ दर्जन (18) अभ्यर्थियों की मनी ट्रेल (पैसों का लेनदेन) खंगालने में जुट गई है, जो सेटिंग और रिश्वत के दम पर परीक्षा पास करने में कामयाब रहे थे। CID इस वित्तीय जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जीवाड़े का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कुल कितनी रकम का लेन-देन किया गया है।
बैंक खातों से निकलेगा रिश्वत का असली सच
JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों से हुई पूछताछ और छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर CID को कई बड़े सुराग मिले हैं। एजेंसी अब संदेहास्पद अभ्यर्थियों के बैंक खातों का पूरा ब्योरा जुटाने के लिए अलग-अलग बैंकों से पत्राचार कर रही है। बैंक डिटेल्स मिलने के बाद यह साफ हो जाएगा कि पैसा कहां से आया था और किस-किस के खाते में भेजा गया।
500 फर्जी भर्तियों का अंदेशा, 15 करोड़ से ज्यादा की वसूली
CID की शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे बेहद हैरान करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आयोग की अलग-अलग परीक्षाओं में लगभग 500 अभ्यर्थियों को गलत और फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के संकेत मिले हैं। इस पूरे खेल के बदले अभ्यर्थियों से 15 करोड़ रुपये से भी अधिक की मोटी रकम वसूली गई थी। अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ेगा, ठगी और रिश्वत का यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है।
शिकायतों का अंबार, परत दर परत खुल रहे राज
JPSC की विभिन्न परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी को लेकर CID को कई अलग-अलग शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच CID को सौंपी। अब जांच एजेंसी एक-एक कड़ी को जोड़कर इस पूरे सिंडिकेट को बेनकाब करने में लगी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बैंक खातों की जांच पूरी होते ही कई और बड़े चेहरों की गिरफ़्तारी हो सकती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







