पुलिस प्रशासन के खिलाफ अंबा प्रसाद ने खोला मोर्चा, कहा- रामगढ़ में बैठे हैं अपराधी प्रवृति के अधिकारी
अंबा प्रसाद ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खुलकर मोर्चा खोल दिया है. राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

Ranchi News: बड़कागांव से कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खुलकर मोर्चा खोल दिया है. राजधानी रांची में झारखंड मंत्रालय के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अंबा गृह विभाग और उद्योग विभाग पर सीधे सवाल खड़ा हर रही ही है.
रामगढ़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि गृह और उद्योग मंत्रालय राज्य के सीएम के अधीन चलती है. जिला में आईपीएस और IAS अधिकारियों की कमी नहीं है. औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया है. राज्य की पुलिस पब्लिक का पैसा खा रही है और कॉर्पोरेट का काम कर रहे है. ऐसे अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है. राज्य की जनता को परेशान कर रहे हैं और ऐसे काम कर रहे है.
अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, जनता को देखते हुए काम होने चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरे इंडस्ट्रियल डिस्ट्रिब्यूट में FIR कभी दर्ज नहीं होता है. देश में ऐसा पहली बार हुआ है ऐसी झारखंड की पुलिस है और ऐसी ही व्यवस्था है. केरेडारी में लगातार लोगों का संघर्ष जारी है लेकिन बिना नियम कानून का काम चल रहा है हर दिन लोगों पर FIR दर्ज हो रहा है और आम लोगों को जेल भेजा जा रहा है.
राज्य की पुलिस को सामान्य ज्ञान नहीं है इसलिए ऐसी धारा लगा कर FIR दर्ज कर रहे है. पुलिस द्वारा BNS 134 लगाकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है जबकि काम आउटसोर्सिंग कंपनी कर रही है. ऐसे पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है रामगढ़ में अपराधी प्रवृति के पुलिस अधिकारी बैठे हुए है लेकिन इनपर किसी तरह कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. राज्य के जिस स्थान पर खनन हो रहा है उन सभी स्थानों की स्थिति ऐसी ही है.
रिपोर्ट- नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






