DC पलामू का फेक प्रोफाइल एक्टिव, जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, फर्जी कॉल और चैट से बचने की दी चेतावनी
पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप प्रोफाइल सक्रिय होने पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और संदिग्ध कॉल, मैसेज व चैट से सावधान रहने को कहा।

झारखंड के पलामू जिले में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ठगों ने पलामू के उपायुक्त (DC) दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से एक फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बना लिया है। इस फेक प्रोफाइल के जरिए जिले के तमाम सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज भेजकर संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही यह गंभीर मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, तुरंत पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि कोई भी इस ठगी का शिकार न बने।
जनसंपर्क कार्यालय ने जारी की एडवायजरी, संदिग्ध मैसेज पर न करें भरोसा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना भवन स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसके जरिए जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और आम जनता को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि उपायुक्त या जिला प्रशासन के नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या व्हाट्सऐप चैट पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। जिला प्रशासन का कोई भी आधिकारिक संवाद केवल प्रामाणिक और अधिकृत माध्यमों से ही किया जाता है।
सत्यता जांचने की अपील, तुरंत साइबर थाने में दर्ज कराएं शिकायत
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप या यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश की पहले पूरी सत्यता जांच लें। यदि किसी को भी ऐसा कोई फर्जी अकाउंट या संदिग्ध मैसेज प्राप्त होता है, तो उसकी जानकारी बिना देर किए जिला प्रशासन को दें या अपने नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चश्मे से हमेशा के लिए आजादी!, रांची के IRIS में आधुनिक LASIK OT शुरू, सिर्फ 2 मिनट में होगा लेजर ट्रीटमेंट

दुमका पुलिस ने लौटाए 15 लोगों के खोए मोबाइल, फोन वापस मिलते ही खिल उठे चेहरे







