मनोहरपुर में 5 सितंबर से रुकेगी एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सांसद जोबा माझी दिखाएंगी हरी झंडी
मनोहरपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।
Chaibasa: मनोहरपुर और आसपास के रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से चल रही मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने टाटानगर-एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189/18190) का मनोहरपुर स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव मंजूर कर लिया है। इसका औपचारिक शुभारंभ 5 सितंबर, शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।
सांसद और विधायक को मिला औपचारिक न्योता
इस बड़े मौके को यादगार बनाने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हरिया ने सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के स्थानीय विधायक जगत माझी को विधिवत आमंत्रण पत्र भेजा है। रेलवे ने दोनों जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे मनोहरपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करें।
सांसद के प्रयासों से रेल मंत्रालय ने लगाई मुहर
दरअसल, मनोहरपुर के लोग दक्षिण भारत और टाटानगर की सीधी कनेक्टिविटी के लिए इस ट्रेन के ठहराव की मांग वर्षों से कर रहे थे। सांसद जोबा माझी ने इस मुद्दे को लेकर रेल मंत्रालय और चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कीं और पत्राचार किया। सांसद की इसी पुरजोर पहल के बाद रेल मंत्रालय ने 28 अगस्त को इस ट्रेन के मनोहरपुर में प्रायोगिक ठहराव को हरी झंडी दे दी थी।
सुबह 6:45 बजे दिखाई जाएगी हरी झंडी
तय कार्यक्रम के मुताबिक, 5 सितंबर की सुबह करीब 06:45 बजे सांसद जोबा माझी अप टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए डीआरएम तरुण हरिया, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी समेत चक्रधरपुर रेल मंडल के कई बड़े अधिकारी स्टेशन परिसर में मौजूद रहेंगे।
दक्षिण भारत का सफर होगा अब बेहद आसान
मनोहरपुर स्टेशन पर इस ट्रेन के रुकने से स्थानीय लोगों, मरीजों और व्यापारियों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। अब लोगों को इलाज, पढ़ाई या कारोबार के सिलसिले में वेल्लोर, चेन्नई या केरल जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में जाने के लिए चक्रधरपुर या राउरकेला भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से ही इस लंबी दूरी की ट्रेन में सवार हो सकेंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्रों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में BJP!, 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, 8 सितंबर से सभी 24 जिलों में DC-SP दफ्तरों का घेराव

कॉल करते ही 8 मिनट में पहुंचेगी पुलिस!, जमशेदपुर में डायल 112 का कमाल, अगस्त में निपटाईं 1746 शिकायतें







