चैत्र नवरात्र में इन राशियों के जातकों पर रहेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें कब से शुरू हो रहा नवरात्र
इस बार चैत्र नवरात्र 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है जो 27 मार्च 2026 तक चलेगी. ज्योतिष मान्यताओं मुताबिक, इस अवधि में कई राशि के जातकों पर मां दुर्गा अपनी कृपा बनाए रखने वाली है

Chaitra Navratri 2026: हिन्दू धर्म में कई प्रमुख त्योहार हैं इनमें चैत्र नवरात्र भी एक प्रमुख त्योहार के रुप में मनाई जाती है. यह त्योहार प्रत्येक वर्ष शुल्क पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. बता दें, नवरात्र का समापन नवमी तिथि को होता है जिसे रामनवमी के रुप में मनाया जाता है.
इस बार यह त्योहार 19 मार्च से शुरू हो रहा है जो 27 मार्च तक चलेगी. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान कई राशि के जातकों के लिए समय बेहद खास और शुभ माना जा रहा है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि किन-किन राशियों इस अवधि में अनुकूल परिणाम मिलेंगे...
♈ मेष (Aries)- इस राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्र की अवधि का समय काफी अच्छा रहेगा. अगर आप मेष राशि के जातक है यह आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है क्योंकि आपको नौकरी या करियर से जुड़े नए अवसर मिलने की संभावना है. अचानक धन की प्राप्ति होगी जिससे आप आर्थिक रुप से मजबूत होंगे. अगर आप नए नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिलेगी. आपके लंबे समय से फंसे हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे. अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें आपको राहत मिलेगी.
♋ कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातकों को इस समय आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक स्थित पहले से बेहतर होती दिखाई देगी. आर्थिक मामलों में सुधार होगा, व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना होगी. कामकाज में विस्तार की भी संभावना है इससे आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से भेंट होगी, जिससे करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. इस राशि के कई लोगों को घर या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी.
♑ मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को नवरात्र अत्यंत शुभ परिणाम देने वाला है. नए प्रोजेक्ट्स या कार्य का मौका मिलेगा. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. आय के नए स्रोत खुलेंगे और कहीं निवेश करने से आपको मुनाफा मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति में भी आपको लाभ मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में हैं तो आपके लिए पदोन्नति या जिम्मेदारियों में वृद्धि की संभावना है.
चैत्र नवरात्र की तिथि
प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 19 मार्च 2026
द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 20 मार्च 2026
तृतीया (मां चंद्रघंटा): 21 मार्च 2026
चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 22 मार्च 2026
पंचमी (मां स्कंदमाता): 23 मार्च 2026
षष्ठी (मां कात्यायनी): 24 मार्च 2026
सप्तमी (मां कालरात्रि): 25 मार्च 2026
अष्टमी (मां महागौरी): 26 मार्च 2026
नवमी (मां सिद्धिदात्री): 27 मार्च 2026 और रामनवमी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








