शुरू हुआ मधु श्रावणी व्रत, नवविवाहिताएं कर रहीं अखंड सौभाग्य की कामना
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होने वाला मधु श्रावणी व्रत मैथिल समाज की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक माना जाता है। नवविवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं

GODDA JHARKHAND : मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल मधु श्रावणी व्रत की शुरुआत गोड्डा जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई है। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से आरंभ होने वाला यह पखवारे भर चलने वाला पर्व विशेष रूप से नवविवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है।इस दौरान नवविवाहिताएं सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि पूरे नियम, संयम और श्रद्धा के साथ इस व्रत का पालन करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
नवविवाहिताओं के ससुराल से पूजा के लिए फल, मिठाई, वस्त्र, आभूषण और श्रृंगार सामग्री भेजी जाती है।
व्रत के दौरान महिलाएं पूरी तरह संयमित जीवनशैली अपनाते हुए केवल अरवा भोजन ग्रहण करती हैं। परंपरा के अनुसार नवविवाहिताओं के ससुराल से पूजा के लिए फल, मिठाई, वस्त्र, आभूषण और श्रृंगार सामग्री भेजी जाती है। पूजा के समय कथा वाचिका (कथकही) भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाती हैं, जिन्हें व्रती महिलाएं श्रद्धापूर्वक सुनती हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक शिव-पार्वती गीत गाकर धार्मिक माहौल को और भी भक्तिमय बना देती हैं।पूजन के समापन पर नवविवाहिता को उसका भाई पूजा स्थल से उठाता है, जो इस पर्व की एक विशेष परंपरा मानी जाती है। इसके बाद उपस्थित महिलाओं के बीच सुहाग की निशानी के रूप में मेहंदी, कुमकुम, महावर और बिंदी वितरित की जाती है तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाता है।प्रखंड क्षेत्र के कसबा, भल्लू, दुद्धीचक, गोशीचक, प्रतापपुर, सिंघाड़ी और बलबड्डा समेत कई गांवों में मधु श्रावणी व्रत श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हो गया है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पहली सोमवारी से पहले 'बोल बम' से गूंजा सुल्तानगंज! हजारों डाक कांवड़ियों ने लगाई आस्था की डुबकी

सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्शन में गिरिडीह पुलिस खुद एसपी ने लिया जायजा







