सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक्शन में गिरिडीह पुलिस खुद एसपी ने लिया जायजा
सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही भोले के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। नेपाल से लेकर बिहार, झारखंड, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक से हजारों कांवड़िए गिरिडीह के रास्ते बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है


गिरिडीह: सावन महीने की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। नेपाल से लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के श्रद्धालु गिरिडीह के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं। हजारों कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए गिरिडीह पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने देर रात स्वयं कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उनके साथ डुमरी एसडीपीओ आबिद खान और सदर एसडीपीओ जितवाहन सिंह भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने विभिन्न थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए गिरिडीह पुलिस की ओर से कई स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां कांवड़ियों के आराम और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे सावन माह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि शिवभक्त बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
रिपोर्ट - मनोज कुमार पिंटू गिरिडीह,

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कचरे में मिला 5 महीने के भ्रूण का शव, मेडिकल स्टोर पर छापा... खुली कई चौंकाने वाली परतें!

चास को जाम से मिलेगी राहत! जोधडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक बनेगा फ्लाईओवर, केंद्र से मिली मंजूरी







