राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश BJP दफ्तर पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा!, ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी से हुआ स्वागत
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने संगठन विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया।

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति में केंद्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा पहली बार प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय आगमन पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा उन्हें इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
'डॉ. प्रदीप वर्मा के अनुभव से संगठन को मिलेगी मजबूती': प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने डॉ. प्रदीप वर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता से पार्टी को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का अहम दायित्व मिलना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और अनथक परिश्रम का सम्मान है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि डॉ. वर्मा का संगठनात्मक कौशल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और पार्टी की संरचना को और सुदृढ़ बनाएगा।
'यह सम्मान मेरा नहीं, झारखंड के हर कर्मठ कार्यकर्ता का है': डॉ. प्रदीप वर्मा
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नव-नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह केवल एक पद नहीं बल्कि एक बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो पूरी तरह कार्यकर्ता आधारित है, जहाँ निस्वार्थ भाव से मेहनत और समर्पण करने वाले सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष मुकाम तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता के पसीने और मेहनत का सम्मान है।
संगठन विस्तार पर रहेगा पूरा फोकस, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
डॉ. प्रदीप वर्मा ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन का तेजी से विस्तार करना और जमीनी स्तर पर पार्टी को अभेद्य बनाना रहेगा। इसके लिए वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, कार से 121 किलो गांजा बरामद ; दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले झारखंड की बहनों को बड़ा तोहफा!, रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹2,500







