Jairam Mahto के CM पर की टिप्पणी को प्रोसिडिंग से हटाने की मांग, अध्यक्ष ने दिया निर्देश
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में सत्र के दौरान सीएम से जुड़ा मुद्दा उठाया. उनकी सीएम पर की गई टिप्पणी के बाद इसे रिकॉर्ड से हटाने की मांग की जाने लगी.

Jharkhand (Ranchi): श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास और उद्योग विभाग के अनुदान मांग बजट पर कटौती प्रस्ताव लाते हुए विधायक जयराम महतो ने अपने भाषण में कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों अपने धनबाद दौरे में कहा था कि अगर निजी कंपनियां 75% स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं देती हैं तो स्थानीय लोग कंपनी पर कब्जा कर लें.
संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जताई आपत्ति, जयराम महतो के वक्तव्य को सदन की प्रोसिडिंग से हटाने की मांग की. इसपर अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने प्रोसिडिंग से हटाने का निर्देश भी दे दिया. मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, जयराम महतो के पास ऐसी कोई प्रामाणिकता नहीं है कि सीएम हेमंत सोरेन ने अपने धनबाद दौरे में ऐसा कुछ कहा था. अगर सदन के बाहर कोई कुछ कहता है तो उसे सदन के अंदर बिना अध्यक्ष की अनुमति के नहीं उठाया जा सकता.
विधायक जयराम महतो आज सदन के अंदर और सदन के बाहर काफी उग्र नजर आए. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने वादे से मुकर गए हैं. उनको याद नहीं है कि धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में उन्होंने कहा था कि राज्य की प्राइवेट कंपनियों में भी स्थानीय युवाओं को नौकरी में 75% आरक्षण मिलेगा. लेकिन ये सारे वादे झूठे साबित होते नजर आ रहे हैं. सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री यह कहते हैं कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है यह दुर्भाग्य है. दरअसल जयराम महतो ने आज नियुक्ति नियोजन से जुड़े मुद्दे स्थानीय नीति को लेकर सवाल सदन में सवाल उठाया था.
वहीं जयराम महतो ने JTET को लेकर कहा है कि राज्य सरकार छात्रों से वादा कर चुकी है. लेकिन इसके बावजूद अभी तक जेटेट का एग्जाम नहीं लिया जा रहा है. इस सरकार के पास अभ्यर्थियों और छात्रों के लिए कोई भी रोड मैप नहीं है. उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार इसे लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं.
रिपोर्ट: नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






