CSK vs RR: धोनी की गैरमौजूदगी खलेगी.. या टीम करेगी जीत से आगाज !
आंकड़ों पर नजर डालें तो धोनी के द्वारा नहीं खेले गए मैचों में टीम का जीत का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है. वहीं कैप्टन कूल ने शुरुआत से अब तक सिर्फ पांच मैच मिस किए हैं.

IPL 2026 CSK vs RR: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच आज शाम चेन्नई और राजस्थान के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में चेन्नई के फैंस के लिए नाखुश करने वाली बात यह होगी कि उन्हें धोनी को खेलते देखने का मौका नहीं मिलेगा. दरअसल, धोनी चोट के कारणों से टीम के अगले कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे. टीम को अप्रत्यक्ष रूप से लीड करने वाले धोनी की गैर-मौजूदगी मैच में कोई बुरा परिणाम भी छोड़ेगी या रुतुराज गायकवाड़ अपनी कप्तानी में उनकी कमी महसूस नहीं होने देंगे, यह देखने वाली बात होगी.
धोनी अब तक सिर्फ पांच बार नहीं रहे हैं मैच में मौजूद
धोनी का यह रिकॉर्ड बहुत शानदार है. अब तक आईपीएल में सीएसके ने कुल 253 मुकाबले खेले हैं. जिनमें सिर्फ पांच बार ऐसे मौके भी आए, जब टीम को बिना उनके कप्तान (धोनी) के खेलना पड़ा. दरअसल, 2010 में शेन बॉन्ड की गेंद से कोहनी में लगी चोट के कारण धोनी 3 मैच नहीं खेल सके थे. वहीं 2019 में पीठ में आई जकड़न और बुखार के कारण उन्होंने दो मैच नहीं खेला था. दोनों ही बार धोनी की जगह कप्तान सुरेश रैना को बनाया गया था.
धोनी की अनुपलब्धता में टीम का परफॉर्मेंस
हालांकि धोनी के द्वारा नहीं खेले गए पांचों मैचों में से चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सिर्फ एक मैच में सीएसके ने जीत हासिल की है. देखना होगा कि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम क्या कमाल कर के दिखाती है !
रविंद्र जडेजा पर होंगी निगाहें
2023 के सीएसके की जीत में अहम योगदान देने वाले रविंद्र जडेजा अब राजस्थान टीम का हिस्सा बन चुके हैं. जिन्हें सीएसके के विरुद्ध खेलता देखना सीएसके के फैंस के लिए कतई आसान नहीं होने वाला.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में दो दिवसीय अस्मिता सिटी लीग का आयोजन, बेटियां ले रही बैडमिटन और ताईक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा

पत्नी अंजलि संग सचिन तेंदुलकर ने सेलिब्रेट किया अपना 53वां जन्मदिन, फैंस दे रहे बधाई







