कोयंबटूर की CID टीम ने हजारों करोड़ पर्यटन घोटाले के आरोपी को गिरिडीह से किया गिरफ्तार, 9600 करोड़ घोटाले का है आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी एक टूरिज्म कंपनी का संचालक है. जिसके ऊपर जनवरी माह में 9 हजार 6 सौ के घोटाले का आरोप है. गिरिडीह स्थित आरोपी के मकान पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जागंज निवासी 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को 9600 करोड़ रुपए के कथित घोटाले में कोयंबटूर सीआईडी की टीम ने किया गिरफ्तार किया है. सीआईडी ने आरोपी के आवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद आरोपी को लेकर टीम कोयंबटूर रवाना हो गई.

जानकारी के अनुसार, गुलशन और उसके 5-6 अन्य सहयोगियों के खिलाफ कोयंबटूर में एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी का संचालन करता था और जनवरी 2026 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था.
वहीं आरोपी के परिजनों का दावा है कि गुलशन लंबे समय से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा रहा है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. फिलहाल सीआईडी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






