CM योगी ने लिया नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग का जायजा, 30 जून तक तैयार होगा केंद्र
वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में BHU का नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग जल्द होगा तैयार.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग (NCA) का निरीक्षण कर निर्माण और संचालन की तैयारियों की समीक्षा की। यह केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय वरिष्ठ जन स्वास्थ्य योजना (NPHCE) के तहत विकसित किया जा रहा है और 30 जून तक पूरी तरह तैयार होने की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, आईएमएस-बीएचयू के अधिकारियों और परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री को केंद्र की प्रगति की जानकारी दी। नेशनल सेंटर ऑफ एजिंग के नोडल अधिकारी प्रो. अनुप सिंह ने बताया कि शुरुआती चरण में भूतल और प्रथम तल पर 52 बेड के साथ सेवाएं शुरू की जाएंगी। वहीं, HITES के मुख्य अभियंता के.सी. वर्मा ने केंद्र के निर्धारित समय में तैयार होने का भरोसा जताया।
वृद्धजनों की विशेष स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे इस संस्थान में 120 सामान्य वार्ड बेड और 38 क्रिटिकल केयर बेड की सुविधा होगी। इसके अलावा डायलिसिस यूनिट, डे-केयर सेंटर, फिजियोथेरेपी यूनिट, स्लीप लैब, प्री और पोस्ट-ऑपरेटिव कक्ष, निजी कमरे, रेडियो-डायग्नोस्टिक सेवाएं और मल्टीस्पेशियलिटी ओपीडी भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए शेष फिनिशिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रो. अनुप सिंह ने प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने का सुझाव रखा, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामपुर को CM योगी की 690.39 करोड़ की सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

यूपी में उद्योगों को बढ़ावा, चार कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर 46.79 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत







