कुदरा नगर पंचायत में सफाई ठप, गुस्साए लोगों ने कार्यालय गेट पर फेंका कचरा
नगरवासी घरों का कचरा लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर कचरा फेंककर नारेबाजी करने लगे. लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है.

Kaimur, Bihar: कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत में पिछले एक सप्ताह से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है. सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है. दुर्गंध के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है.
नगरवासी घरों का कचरा लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर कचरा फेंककर नारेबाजी करने लगे. लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है.
जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी पिछले दो महीने के वेतन और पीएफ भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं. उनका कहना है कि बकाया भुगतान होने तक काम पर नहीं लौटेंगे.
वहीं नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी उजली राज ने बताया कि कर्मचारियों का भुगतान किया जा चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ वार्ड पार्षद कर्मचारियों को काम करने से रोक रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नगर कार्यालय पर कचरा फेंकना प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का प्रयास है.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि विकास कार्यों को लेकर हाल में 10 से अधिक बैठकें हुईं, लेकिन वार्ड पार्षदों ने सभी एजेंडों पर असहमति जताई.
नगरवासियों का कहना है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के विवाद का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. लोगों ने जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.
(कैमूर से अजित कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी...’ सनकी आशिक ने नवविवाहिता की गला घोंटकर की हत्या

मोतिहारी सीमा पार प्रेम जाल का खेल ! “राज” बनकर संगीता को फंसाया, निकला हसरे आलम…







