शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर गुरुजी कर रहे थे अनुचित व्यवहार, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन!
एक शिकायत... फिर जांच... और उसके बाद शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। समस्तीपुर के सरकारी स्कूल से सामने आए मामले ने सभी का ध्यान खींच लिया है।


समस्तीपुर: स्कूल विद्या का मंदिर और बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह माना जाता है। लेकिन समस्तीपुर से सामने आई एक घटना ने सरकारी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक शिक्षक पर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई जिसमें यह सत्यापित हो गया कि मास्टर जी शराब पीकर स्कूल पहुंचे थे।
रिपोर्ट में सही निकले आरोप
ये मामला सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर, बरहेता का है। गुरुजी की पहचान अविनाश चन्द्रा के तौर पर की जा रही है। उन पर आरोप है कि वह विद्यालय शराब पीकर पहुंचे थे और छात्र-छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार कर रहे थे। जांच में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी गई।
शिक्षा मंत्री ने की तात्काल करवाई
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर अविनाश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग ने बताया की शिक्षक के खिलाफ अलग से आरोप पत्र भी जारी किया जाएगा। निलंबन अवधि के दौरान अविनाश का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिंधिया निर्धारित किया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि स्कूलों में अनुशासन छात्रों और टीचर दोनों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि कोई शिक्षक भी अपने दायित्व ऑन के विपरीत काम करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परिवार से कोई सरकारी नौकरी में है? अनुकंपा नौकरी पर बाद अपडेट! पटना हाई कोर्ट ने दूर किया confusion

पैर टूटने पर गत्ता बांध रहे हैं, OT में जाने क्या जुगाड़ होगा? अस्पताल का यह हाल, कर रहा खड़े सवाल







