एक साथ मां बेटी की निकली अर्थी, इतनी भयंकर टक्कर की उजड़ गई दो जिंदगियां
एक सामान्य सुबह... एक ऑटो... और फिर ऐसा हादसा जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया बदल गई।


कब कौन सा दिन आखरी हो कुछ पता नहीं होता। कभी-कभी एक सफर, जो रोज की तरह शुरू होता है, कुछ ही सेकंड में जिंदगी का आखिरी सफर बन जाता है। पटना में गुरुवार सुबह ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध करके रख दिया। पचरुखिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर इतनी तेज हुई की मां और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के पुर्जे पुर्जे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
कुछ सेकंड में बदल गई पूरी तस्वीर
जानकारी के मुताबिक सुबह ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हैं 31 रफ्तार की ट्रक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों केशव ऑटो के अंदर ही फंसे रह गए थे। आसपास के लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल लोगों को अस्पताल भी पहुंचाया गया।
फरार ट्रक चालक की तलाश
प्रारंभिक जांच के हादसे में तेज रफ्तार ही वजह मानी जा रही है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश भी जारी है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी तलाश रही है ताकि हादसे की पूरी जानकारी सामने आ सके।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर गुरुजी कर रहे थे अनुचित व्यवहार, शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन!

बच गई मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी! सुप्रीम कोर्ट ने की थी टिप्पणी, एक इस्तीफे ने पलट दिया पूरा मामला







