"इलाके में नाम बनाना" और "बड़ा गैंगस्टर" बनना सपना था! देख लीजिए कैसे बनाते है नाम!
आधे घंटे में दो फायरिंग... और पूछताछ में जो वजह सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। अब दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं।


दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने 28 जुलाई की रात आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर दो लोगों को घायल करने वाले 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने इलाके में अपना दबदबा कायम करने और खुद को बड़ा अपराधी साबित करने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि यह 'क्राइम का कैरियर' ज्यादा लंबा नहीं चला और दरभंगा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पहले माइक्रोफाइनेंस कर्मी, फिर पान दुकानदार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिकेश कुमार महतो और उसके साथी मनीष कुमार महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया कि साइड नहीं देने की बात को लेकर उसने पहले माइक्रोफाइनेंस कर्मी प्रवीण कुमार झा को गोली मारी। इसके कुछ ही देर बाद उसने पान व्यवसायी बाला भगत को भी निशाना बनाते हुए गोली चला दी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
दरभंगा से संवाददाता लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परिवार से कोई सरकारी नौकरी में है? अनुकंपा नौकरी पर बाद अपडेट! पटना हाई कोर्ट ने दूर किया confusion

पैर टूटने पर गत्ता बांध रहे हैं, OT में जाने क्या जुगाड़ होगा? अस्पताल का यह हाल, कर रहा खड़े सवाल







