लखीसराय सदर अस्पताल में सफाईकर्मी महिला की मौत, घंटों बंद था कमरा! पति के आरोप से बढ़ा मामला
लखीसराय सदर अस्पताल में महिला सफाईकर्मी कुसुम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


लखीसराय सदर अस्पताल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कि तैनात सफाई कर्मी महिला ने बदं दरबाज कर आत्महत्या कर लिया है। हत्या की सूचना उस वक्त हुई जब अंदर से दरबाजा घंटो तक नहीं खुला स्थानीय तैनात जीवीका कर्मियों उस दरबाजे पर पैनी नजर डाला जिसके बाद वरिय अधिकारी को सूचना देने पर इसका खुलाशा हो गया है इसकी जानकारी तत्काल लखीसराय कबैया थाना को दिया गया जिसके परिजनो को इस बात की जानकारी दी है। मृतक का नाम कुसुम कुमारी पति रवि पासवान दामोदरपुर का निवासी बताया जा रहा है।
घंटों बंद रहा कमरे का दरवाजा
बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण अस्पताल में सामान्य दिनों की तुलना में कम कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान जीविका से जुड़ी महिला कर्मियों ने एक कमरे का दरवाजा काफी देर से बंद देखा। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अस्पताल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद होमगार्ड की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर महिला का शव मिला। घटना की जानकारी तत्काल कबैया थाना पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गई।
पति ने पड़ोसी पर लगाया धमकी देने का आरोप
पति रवि पासवान ने बताया कि हमे जानकारी अस्पतालो के माध्यम से मोबाइल के जरिए मिली सूचना पर जब अस्पताल आया तो देखा कि पंखा से लटका हुआ पत्नी था घर में किसी परिवार के सदस्यों को कोई दिक्कत नहीं है साथ ही यह भी बताया कि पास के ही एक पड़ोसी नीतीश कुमार नामक एक लड़का से बात चीत होती थी यह पूर्व में धमकी दिया था कि तुम्हें हम मरवा देगे।
मौके पर पहुंचे कबैया थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों से भी जानकारी ली जा रही है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Income Tax-GST अफसर बनकर कारोबारी को लूटा, 40.50 लाख लूट में 3 गिरफ्तार

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर मोतिहारी में सुरक्षा चाक-चौबंद, अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर







